Best Deals on Smart Watches: Amazon और Flipkart पर मिल रही इन स्मार्टवॉच पर बंपर छूट, खरीदें 1500 रुपये से कम दामों में

Photo of author

By DT News Desk

Rate this post

Best Deals on Smart Watches: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिवल सेल 2022 कल यानी 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। इन सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी के साथ स्मार्टवॉच पर भी शानदार ऑफर्स मिलने वाले हैं। यदि आप भी कम कीमत में अच्छी स्मार्टवॉट की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको फ्लिपकार्ट-अमेजन की फेस्टिवल सेल मे 1,500 रुपये से कम कीमत में मिलने वाली बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Noise Icon Buzz 
Noise Icon Buzz

Noise Icon Buzz 

Noise Icon Buzz 1,500 रुपये से कम कीमत में एक अच्छा ऑप्शन है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। वॉच में 1.69 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Noise Colorfit Icon Buzz में 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए  SpO2 सेंसर, 24×7 हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर देखने को मिलते हैं। वॉच के साथ 100 क्लाउड बेस्ज वॉच फेसेज और साइकलिंग, रनिंग जैसे 8 वर्कआउट मोड मिलते हैं। Noise Colorfit Icon Buzz में कनेक्टिविटी के लिए नॉयस हेल्थ सूट्स और वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। वॉच चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Fire-Boltt Ninja Pro Max
Fire-Boltt Ninja Pro Max

Best Deals on Smart Watches- Fire-Boltt Ninja Pro Max

Fire-Boltt की तरफ से आने वाली इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,499 रुपये है। स्लिम डिजाइन के साथ आने वाली Fire-Boltt Ninja Pro Max में 1.6 इंच की फुल टच डिस्प्ले मिलती है, जो 240×288 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 2.5D कर्व्ड ग्लास का सपोर्ट है। Fire-Boltt Ninja Pro Max में टच टू वेकअप, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए  SpO2 सेंसर, 24×7 हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर देखने को मिलते हैं। वॉटर रेसिस्टेंट और डस्टप्रूफ के लिए वॉच में IP68 की रेटिंग और ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में 8 दिन का बैटरी बैकअप भी मिलता है। वॉच को आठ मल्टिपल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

ALSO READ  ZTE Nubia Z17 Launched With 8GB RAM, Quick Charge 4+ and Snapdragon 835 SOC
Noise ColorFit Pulse Go Buzz
Noise ColorFit Pulse Go Buzz

Noise ColorFit Pulse Go Buzz

न्वाइस की इस वॉच को 1,399 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वॉच मिस्ट ग्रे, जेट ब्लैक, ऑलिव ग्रीन, रोज पिंक और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में मिलती है। ColorFit Pulse Go Buzz एक ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर वाली वॉच है इसमें 1.69 इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है। वॉच में ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है। वॉच में कॉल लॉग फीचर्स भी मिलता है। Noise ColorFit Pulse Go Buzz में 150 क्लाउट बेस्ड वॉच फेसेस और ऑटो स्पोर्ट्स डिटेक्शन के साथ 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे जिनमें साइकलिंग, हाइकिंग, रनिंग आदि शामिल हैं। Noise की इस वॉच के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर और स्लीप मॉनिटरिंग की सुविधा मिलती है। वॉच में 300mAh की बैटरी और 7 दिनों के बैकअप मिलता है।

Ambrane Wise Eon 
Ambrane Wise Eon

Best Deals on Smart Watches- Ambrane Wise Eon 

इस वॉच को 1,299 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। Ambrane Wise Eon के साथ 1.69 इंच की ल्युसिड डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 450 निट्स है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में 24×7 हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर और ब्लड प्रेशर सेंसर के साथ स्लीप ट्रैकिंग भी है। इस वॉच के साथ 60 स्पोर्ट्स मिलेंगे और वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली है। वॉच में 7 दिनों का बैकअप मिलता है।

Source

Follow us on Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now