Tips To increase Car Mileage in Hindi: क्या आपकी कार नहीं दे रही माइलेज? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां

Photo of author

By DT News Desk

Tips To increase Car Mileage in Hindi: गर्मी आते ही कारों के एसी ऑन हो जाते हैं, जिसका सीधा असर कार के इंजन पर पड़ता है और कार वह माइलेज नहीं देती है, जितनी हम उम्मीद करते हैं। अगर आपकी कार कम माइलेज दे रही है, तो इसके लिए कहीं न कहीं आपकी ड्राइविंग हैबिट्स भी जिम्मेदार हैं। जब नई कार खरीदते हैं, तो कंपनी माइलेज को लेकर जो दावा करती है, वह सड़क पर आते ही फुस्स हो जाता है। हालांकि कंपनियां जो माइलेज दिखाती हैं, वह ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किए टेस्ट के आधार पर तय किया जाता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने कार की माइलेज बढ़ाने के कुछ टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो माइलेज बढ़ाने में हो सकते हैं मददगार…

Tips To increase Car Mileage in Hindi:  ड्राइविंग स्पीड

कार की ड्राइविंग स्पीड हमेशा 45 से 55 किमी प्रति घंटा तक होनी चाहिए। यदि आप हाईवे पर ड्राइव कर रहे हैं, तब भी स्पीड इसी फिगर के बीच में हो। ऐसा करने से 40 फीसदी तक माइलेज बढ़ जाता है। साथ ही, इंजन भी ठंडा रहता है।

बार-बार गियर बदलने से बचें

सिटी में ड्राइव करते वक्त भी गियर बार-बार शिफ्ट नहीं करें। अगर आपको ऐसा लगता है कि कार को टॉप गियर में चलाया जा सकता है, तब उसे टॉप गियर में फिक्स रखें। कार को जल्दी से टॉप गियर में लेकर भी नहीं जाना चाहिए। साथ ही गियर बदलने की सिक्वेंसिंग का भी ख्याल रखें। टॉप गियर से सीधे पहले गियर पर न लेकर आएं।

ALSO READ  Why Indian Army Love Royal Enfield Bullet: From Battlefield Hero to Made-in-India Icon

परफॉरमेंस ड्राइविंग से तौबा

कार को तेज चलाने से हमेशा बचें। अगर गियर का लगातार यूज कर रहे हैं तो 20 फीसदी तक एक्स्ट्रा फ्यूल लगता है। इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि कार पेट्रोल से चल रही है या डीजल से।

बार-बार क्लच न यूज करें

कार की क्लच का प्रयोग भी बार-बार नहीं करना चाहिए। सिटी में ड्राइव करते वक्त हमें गियर बदलने की नौबत भी नहीं आती, लेकिन उस वक्त क्लच का दबा लेते हैं। ऐसे में इंजन पर इसका लोड आता है।

हर सर्विस पर व्हील रोटेशन कराएं

जब भी आपकी कार सर्विंस पर जाए, तब उसका व्हील रोटेशन कराना न भूलें। इसके लिए आपको अलग से चार्ज देने की जरूरत नहीं होती। व्हील रोटेशन होने से कार स्मूद चलती है। साथ ही कार का टायर प्रेशर लगातार चेक कराते रहें। कम प्रेशर से इंजन पर दबाव बढ़ता है।

ऐसा धुआं दिखे तो सचेत हो जाएं

अगर आपकी कार के इंजन से काला या गहरे रंग का धुआं आने लगता है तो समझ जाइए इसमें फ्यूल कंजप्शन ज्यादा हो रहा है। यानी कि आपकी कार कम माइलेज दे रही है। इसकी वजह क्लच प्लेटों का घिसना या कार को सर्विसिंग की जरूरत है, हो सकता है।

फ्यूल न करे लीक

फ्यूल टैंक की रबड़ ठीक है इस बात को भी सुनिश्चित कर लें। यदि ऐसा नहीं तब यहां से फ्यूल बाहर निकलने के चांसेस बन जाते हैं। कार को ओवरवेट ना करें। कार में कम से कम सामान रखें। ज्यादा सामान रखने से कार कम माइलेज देती है।

ALSO READ  Electric Two-Wheeler maker e-Sprinto Opens Showroom in Agartala, Electrifying Tripura's Mobility Landscape

[content-egg module=AmazonNoApi template=custom/compact]

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment