MG Hector MG Gloster SUV Price Hike: एमजी मोटर ने दिया ग्राहकों को झटका, MG Astor के दो वैरिएंट चुपके से किए बंद!

Photo of author

By DT News Desk

Rate this post

MG Hector MG Gloster SUV Price Hike: MG Motor ने भारतीय बाजार में बिकने वाले अपने प्रोडक्ट लाइनअप में कुछ अपडेट किये हैं। MG Astor के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट्स पर पांच से छह महीनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं कंपनी ने Astor एसयूवी के दो वैरिएंट स्टाइल व सुपर को बंद कर दिया है। इसके अलावा Gloster, Hector और Hector Plus की कीमतें बढ़ा दी हैं। ग्लोस्टर 50,000 रुपये, Hector 20,000 और Hector Plus 25,000 रुपये महंगी की गई है।

MG Astor अब स्मार्ट वैरिएंट से उपलब्ध होगी। एमजी एस्टर स्मार्ट मैन्युअल की कीमत 13.28 लाख रुपये रखी गयी है, जो कि सेवी टर्बो ऑटोमेटिक के लिए 17.73 लाख रुपये तक जाती है। हालांकि इनके बाकी वैरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। अब यह एसयूवी सिर्फ तीन वैरिएंट स्मार्ट, शार्प व सेवी के विकल्प में उपलब्ध होगी। इसमें 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। टर्बो पेट्रोल इंजन 138 बीएचपी पॉवर और 220 एनएम का टार्क जनरेट करता है।

mg astor
mg astor
MG Astor New Price
Style MT NA
Super MT NA
Super CVT NA
Smart MT ₹13.28 Lakh
Smart CVT ₹14.48 Lakh
Smart AT Turbo ₹16.18 Lakh
Sharp MT ₹14.28 Lakh
Sharp CVT ₹15.28 Lakh
Sharp AT Turbo ₹17.00 Lakh
Savvy CVT ₹16.13 Lakh
Savvy CVT Red ₹16.23 Lakh
Savvy Turbo AT ₹17.73 Lakh

हाालंकि कंपनी की तरफ से पहले दो वैरिएंट बंद करने का कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि चिप सप्लाई में दिक्कतों के चलते इसे वजह माना जा रहा है। कंपनी ने फरवरी महीने में कहा था कि पहले बैच के अधिकांश ग्राहकों को एस्टर की डिलीवरी मिल चुकी है।

ALSO READ  MG Hector Expands Lineup with Two New Variants, Prices Starting at Rs 13.99 Lakh

MG Hector, Gloster SUV Price Hike: कीमतों में हुई वृद्धि

  • एमजी ग्लोस्टर के सभी वैरिएंट्स 50,000 रुपये महंगे हो गए हैं।
  • ग्लोस्टर एसयूवी की कीमत 31.50 लाख रुपये से लेकर 40 लाख रुपये तक हो गयी है।
  • हेक्टर की कीमत में 20,000 रुपये की वृद्धि की गयी है जिस वजह से इसकी कीमत अब 14.15 लाख रुपये से शुरू होकर 20.11 लाख रुपये हो गयी है।
  • हेक्टर चार वैरिएंट स्टाइल, शाइन, स्मार्ट व शार्प में आती है।
  • हेक्टर प्लस की कीमतों में 20,000-25,000 रुपये तक वृद्धि की गयी है जिस वजह से इसकी कीमत 18.65 लाख रुपये से लेकर 20.75 लाख रुपये हो गयी है।
MG Gloster New Price Old Price Difference
Super 7 STR 2WD ₹31,49,800 ₹30,99,800 ₹50,000
Smart 6 STR 2WD ₹34,49,800 ₹33,99,800 ₹50,000
Sharp 7 STR 4WD ₹37,92,800 ₹37,42,800 ₹50,000
Sharp 6 STR 4WD ₹37,92,800 ₹37,42,800 ₹50,000
Savvy 7 STR 4WD ₹39,49,800 ₹38,99,800 ₹50,000
Savvy 6 STR 4WD ₹39,49,800 ₹38,99,800 ₹50,000

 

MG Hector Petrol New Price Old Price Difference
Style MT ₹14.15 Lakh ₹13.95 Lakh ₹20,000
Shine MT ₹15.20 Lakh ₹15.00 Lakh ₹20,000
Shine CVT ₹16.40 Lakh ₹16.20 Lakh ₹20,000
Smart MT Hybrid ₹17.20 Lakh ₹17.00 Lakh ₹20,000
Smart CVT ₹17.80 Lakh ₹17.60 Lakh ₹20,000
Sharp MT Hybrid ₹18.55 Lakh ₹18.35 Lakh ₹20,000
Sharp CVT ₹19.48 Lakh ₹19.28 Lakh ₹20,000
MG Hector Diesel New Price Old Price Difference
Style ₹15.69 Lakh ₹15.49 Lakh ₹20,000
Shine ₹17.20 Lakh ₹17.00 Lakh ₹20,000
Smart ₹18.70 Lakh ₹18.50 Lakh ₹20,000
Sharp ₹20.11 Lakh ₹19.91 Lakh ₹20,000

MG ZS EV की कीमतों में नहीं हुई वृद्धि

  • नई जेडएस ईवी की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की है। हाल ही में इसे नए अवतार में लाया गया है।
  • नई 2022 MG ZS EV बड़ी 50.3 kwH बैटरी मिलती है, जो फुल चार्जिंग पर 461 किमी तक की रेंज देती है।
  • MG Motor ने इस कार को कुल दो वेरिएंट Excite और Exclusive में उतारा है।
  • इसके Excite वैरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
  • जबकि Exclusive वैरिएंट को 25.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा गया है।
  • कंपनी ने इसके Exclusive वैरिएंट की बुकिंग और बिक्री शुरू कर दी है।
  • वहीं इसके बेस Excite वेरिएंट की बिक्री जुलाई माह से शुरू होगी।
ALSO READ  MG Motor Sales Report March 2022: एमजी मोटर इंडिया की बिक्री में 69 फीसदी का इजाफा, ZS EV को मार्च में 1500 से ज्यादा बुकिंग्‍स
Follow us on Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment