Mahindra XUV700 price cut: सस्ती हो गई महिंद्रा की ये एसयूवी, जानें अब क्या हैं नई कीमतें

Photo of author

By DT News Desk

Rate this post

Mahindra XUV700 price cut: अगर आप महिंद्रा की एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर कार Mahindra XUV700 की कीमत में कटौती की है. कंपनी की यह अकेली गाड़ी है, जो ADAS जैसे दमदार फीचर्स के साथ आती है. इस एसयूवी की कीमत 13.18 लाख रुपये से शुरू होकर 24.58 लाख रुपये तक जाती है. लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा ने इस गाड़ी के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत में मामूली कटौती की है. इसे 6000 रुपये तक सस्ता किया गया है. आइए जानते हैं किन वेरिएंट्स पर लागू होगी नई कीमत…

Mahindra XUV700 पेट्रोल मॉडल की नई एक्स-शोरूम कीमतें:

मॉडल (पेट्रोल) कीमत (रुपये)
Mahindra XUV700 AX5 5-सीटर MT 16,49,247
Mahindra XUV700 AX5 7-सीटर MT 17,12,938
Mahindra XUV700 AX7 MT 19,14,515
Mahindra XUV700 AX5 5-सीटर AT 18,23,416
Mahindra XUV700 AX7 AT 20,88,849

Mahindra XUV700 डीजल मॉडल की नई एक्स-शोरूम कीमतें:

मॉडल (डीजल) कीमत (रुपये)
Mahindra XUV700 AX5 5-सीटर MT 17,14,456
Mahindra XUV700 AX5 7-सीटर MT 17,78,148
Mahindra XUV700 AX7 7-सीटर MT 19,79,724
Mahindra XUV700 AX5 5-सीटर AT 18,86,080
Mahindra XUV700 AX5 7-सीटर AT 19,49,680
Mahindra XUV700 AX7 AT 21,52,140
Mahindra XUV700 AX7 AWD AT 22,92,199

ये वेरिएंट्स हो गए सस्ते
रिपोर्ट के मुताबिक, कीमत में यह कटौती पेट्रोल इंजन वाले AX5 5S MT, AX5 7S MT, AX7 MT, AX5 5S AT, और AX7 AT मॉडल्स और डीजल इंजन वाले AX5 5S MT, AX5 7S MT, AX7 7S MT, AX5 5S AT, AX5 7S AT, AX7 AT, और AX7 AWD AT वेरिएंट्स पर लागू होगी. इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने Mahindra XUV700 के वेरिएंट-वाइज फीचर्स को रिवाइज किया था. AX3 मॉडल में अब रियर वाइपर और डिफॉगर नहीं मिलता है. कंपनी ने AX3 के दरवाजों और बूट-लिड के लिए सेलेक्टिव अनलॉक फंक्शन को भी हटा दिया था.

ALSO READ  Enhanced Road Safety: Rear Seat Belt Alarms to Become Mandatory in Cars

Mahindra XUV700 का वेटिंग पीरियड

XUV700 वैरिएंट पेट्रोल (वेटिंग पीरियड) डीजल (वेटिंग पीरियड)
MX 2-3 महीने 8-10 महीने
AX3 2-3 महीने 8-10 महीने
AX5 3-4 महीने 8-10 महीने
AX7 करीब 15 महीने करीब 15 महीने
AX7 L करीब 16 महीने करीब 16 महीने

दमदार हैं फीचर्स
यह महिंद्रा की एक फीचर लोडेड कार है. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 12 स्पीकर, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, बिल्ट-इन एलेक्सा और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस गाड़ी का वेटिंग पीरियड फिलहाल 16 महीने तक का चल रहा है.

Follow us on Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment