2022 Renault Kiger SUV Facelift: रेनो काइगर का नया अवतार हुआ लॉन्च, शामिल हुए ये खास फीचर

Photo of author

By DT News Desk

Rate this post

2022 Renault Kiger SUV Facelift (रेनो काइगर) को कंपनी ने कई टेक्नोलॉजी-आधारित फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया है। कम्पनी ने नई काइगर के लुक में भी अपडेट किया है। Renault Kuber (रेनो काइगर) को भारत में पहली बार साल 2021 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। रेनो काइगर को Global NCAP Crash Test में 4-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली थी। कंपनी नई रेनो काइगर 2022 फेसलिफ्ट को (2022 Renault Kiger SUV) कई विजुअल अपडेट के साथ-साथ ज्यादा फीचर्स लोडेड केबिन का दावा करती है।

2022 Renault Kiger SUV: नए फीचर्स

  • 2022 Renault Kiger में क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
  • इसमें PM2.5 एडवांस्ड एयर फिल्टर दिया गया है, जो अब इस एसयूवी के हर वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा।
2022 Renault Kiger SUV Facelift
2022 Renault Kiger SUV Facelift

2022 Renault Kiger SUV: लुक

  • 2022 काइगर टर्बो रेंज में फ्रंट स्किड प्लेट, टेल गेट पर क्रोम, टर्बो डोर डिकल्स और एक नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन – ड्यूल टोन में मिस्ट्री ब्लैक रूफ के साथ मेटल मस्टर्ड भी मिलता है।
  • इसके अलावा रेड फेड डैशबोर्ड एक्सेंट और रेड स्टिचिंग के साथ क्विल्ट एम्बॉस सीट अपहोल्स्ट्री का विकल्प मिलेगा।
  • नई काइगर में 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिसमें लाल व्हील कैप मिलते हैं।

2022 Renault Kiger SUV: इंजन और पावर

  • 2022 Renault Kiger दो इंजन विकल्पों में आती है।
  • MT और EASY-R AMT ट्रांसमिशन में 1.0-लीटर एनर्जी इंजन मिलता है।
  • जबकि MT और X-TRONIC CVT ट्रांसमिशन में 1.0-लीटर टर्बो इंजन मिलता है।
  • वहीं पिछले साल लॉन्च किया गया Kiger RXT(O) वैरिएंट एमटी और एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी ट्रांसमिशन में 1.0 लीटर टर्बो में उपलब्ध होगा।
ALSO READ  Tata Tigor iCNG vs Hyundai AURA CNG: A Comparison Explained

2022 Renault Kiger SUV: माइलेज और कीमत

  • 2022 Renault Kiger की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये है।
  • नई काइगर 20.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है।
  • वहीं भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 2022 Renault Kiger SUV Facelift का मुकाबला Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर), Mahindra XUV300 से है।

 

Follow us on Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment