Whatsapp ने पछाड़ा Facebook को, बनाया नया रिकॉर्ड

Photo of author

By DT News Desk

WhatsApp की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपनी विशेषताओं के चलते अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक को भी पीछे छोड़ दिया है। WhatsApp पर एक महीने में 900 मिलियन यानी 90 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं।

jan-koum-whatsapp-fb-postsnadberg-whatsapp-fb-post

WhatsApp के सीईओ ने जेन कॉम के मुताबिक, इसी साल अप्रैल में WhatsApp ने 800 मिलियन का बैरियर क्रॉस किया था। WhatsApp पर एक्टिव यूजर्स की संख्या बढ़ने की जानकारी सीईओ जेन ने मार्क जुकरबर्ग के साथ भी शेयर किया। वहीं मार्क जुकरबर्ग ने WhatsApp के इस अचीवमेंट पर बधाई भी दी है। इसका अलावा फेसबुक की सीओओ शेरिल शेंडबर्ग ने भी इस अचीवमेंट पर जेन कॉम और WhatsApp के यूजर्स को बधाई दी है

Kindly Read This : WHATSAPP का नया अपडेट, आया MIDDLE FINGER EMOJI

WhatsApp ने इन 9 महीनों में 3 माइलस्टोंस को हासिल किया है। इस साल जनवरी में उनके एक्टिव यूजर्स की संख्या 700 मिलियन थी, जो अप्रैल आते-आते 800 मिलियन तक पहुंच गई। गौरतलब है कि वर्ष 2014 फरवरी में व्हाट्सएप को फेसबुक ने खरीद लिया था।

WhatsApp ने इस अचीवमेंट के बाद फेसबुक के मैसेजिंग एप फेसबुक मैसेंजर को भी पीछे छोड़ दिया है। फेसबुक मैसेंजर में जून 2015 तक 700 मिलियन एक्टिव यूजर्स थे।

अकेले एंड्रॉयड पर ही WhatsApp के 1 बिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स हैं, वहीं आइओएस और विंडोज पर भी यह संख्या कम नहीं है। 

हालांकि बाजार में व्हाट्सएप के कॉम्पिटिटिव मैसेजिंग एप में गूगल हैंगआउट्स, वीचैट और लाइन उपलब्ध हैं, लेकिन इनके एक्टिव यूजर्स की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

शुरूआत में WhatsApp पर केवल टेक्स्ट मैसेजिंग व वॉयस मैसेजिंग की ही सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन हाल ही में कॉलिंग का फीचर भी इंट्रोड्यूस किया गया है। इसके अलावा इमोजी फीचर्स में काफी चेंजेज भी किए गए हैं।

ALSO READ  With mTouch Technology Meizu M5s Launched in China, Starting from Rs. 7,800
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now