Tata Tiago EV: 8.49 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक टियागो, 315 किमी की मिलेगी रेंज

Photo of author

By DT News Desk

Tata Tiago EV: Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया है। Tata Tiago EV (टाटा टियागो ईवी) (इलेक्ट्रिक वाहन) का आधिकारिक तौर बुधवार को देश में 8.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया। कंपनी ने एलान किया है कि यह कार की इंट्रोडक्ट्री कीमत है और सिर्फ पहले 10 हजार बुकिंग के लिए मान्य है। यानी भविष्य में टाटा टियागो ईवी की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। नेक्सन ईवी, नेक्सन ईवी मैक्स और टिगोर ईवी के बाद टाटा मोटर्स का यह चौथा ईवी मॉडल है। लेकिन इन तीनों मॉडलों से अलग, टियागो ईवी को एक ऐसा मॉडल माना जा रहा है जो बैटरी से चलने वाली मोबिलिटी तकनीक को आम लोगों तक ले जाएगा।

Tata Tiago EV  कितनी है कीमत
Tata Tiago EV इलेक्ट्रिक की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमत;

बैटरी बैकचार्जिंग प्वाइंटवैरिएंटकीमत (रुपये)
19.2 kWh3.3 kW ACXE8.49 लाख
19.2 kWh3.3 kW ACXT9.09 लाख
24 kWh3.3 kW ACXT9.99 लाख
24 kWh3.3 kW ACXZ+10.79 लाख
24 kWh3.3 kW ACXZ+ Tech Lux11.29 लाख
24 kWh7.2 kW ACXZ+11.29 लाख
24 kWh7.2 kW ACXZ+ Tech Lux11.79 लाख

Tata Tiago EV बुकिंग डिटेल्स
टाटा मोटर्स ने कहा है कि टियागो ईवी के लिए बुकिंग 10 अक्तूबर से शुरू होगी और यह कीमत सिर्फ पहली 10,000 बुकिंग के लिए मान्य है। टियागो ईवी की डिलीवरी अगले साल जनवरी से शुरू होगी। इसके अलावा, पहले 10,000 बुकिंग में से 2,000 टाटा ईवी यात्री वाहनों के मौजूदा ग्राहकों के लिए आरक्षित हैं।

ALSO READ  Budget EV Bonanza! Tata Punch EV Bookings Kick Off, 300KM Range, Style for Under Rs 13 Lakh

देश में इलेक्ट्रिक कारों के बढ़ते कारोबार में टाटा मोटर्स की बड़ी हिस्सेदारी है। Nexon EV सभी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। लेकिन Tiago EV को जिस कीमत पर लॉन्च किया गया है, वह नेक्सन ईवी को चुनौती दे सकती है।

Tata Tiago EV बैटरी का साइज
Tiago EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है – एक 19.2 kWh यूनिट और एक ज्यादा पावरफुल 24 kWh यूनिट। इनमें से हर बैटरी पैक अलग-अलग रेंज देता है। इस कार को दो बैटरी पैक विकल्प के साथ पेश कर टाटा मोटर्स रोजाना की ड्राइविंग जरूरत वाले खरीदारों के अलग-अलग आधारों को लुभाना चाहती है।

Tata Tiago EV कितना मिलेगा रेंज
Tiago EV द्वारा 24 kWh यूनिट बैटरी के साथ पेश की गई रेंज लगभग 315 किमी है। जबकि Tiago EV 19.2 kWh बैटरी के साथ 250 किमी तक चल सकती है। ड्राइविंग रेंज के ये आंकड़े टेस्टिंग परिस्थिति के हैं।

चार्ज करने में कितना समय लगता है
टाटा टियागो ईवी फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन को सपोर्ट करती है। डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को 57 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह, निश्चित रूप से, आदर्श और सबसे तेज चार्जिंग टाइम है।

Source

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now