2022 Mahindra scorpio N: इस दिन से मिलेगी स्कॉर्पियो-एन, अगर आप चाहते हैं खरीदना तो जानें बुकिंग-वेटिंग से जुड़ी हर बात

Photo of author

By DT News Desk

2022 Mahindra scorpio N: जून 2022 में लॉन्च हुई महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो-एन काफी डिमांड में बनी हुई है। कंपनी लगातार इस शानदार गाड़ी की बुकिंग कर रही है, जिससे इसका वेटिंग पीरियड भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी कब शुरू होगी? आप भी इसी सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस खबर में आपकी हर उलझन सुलझ जाएगी।

कंपनी ने किया बड़ा एलान
बता दें कि स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी को लेकर महिंद्रा कंपनी ने बड़ा एलान कर दिया है। कंपनी के ऑटोमोटिव डिविजन के प्रेजिडेंट विजय ने बताया कि हम नवरात्रि के शुभ अवसर से नई स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी देना शुरू करेंगे। हमारी अत्याधुनिक ऑटोमेटेड मैन्युफेक्चिरिंग लाइन के जरिए हम SUV की डिलीवरी तेजी से कर पाएंगे।

इस तारीख को आपके घर आ जाएगी एसयूवी
कंपनी की मानें तो स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी 26 सितंबर से शुरू हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि 26 सितंबर के बाद अगले 10 दिन में वह सात हजार SUV की डिलीवरी देने की कोशिश करेगी। कंपनी SUV के टॉप ट्रिम Z-8L को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवर करेगी। कंपनी की ओर से Z-8L ट्रिम को बुक करवाने वाले पहले 25 हजार कस्टमर्स को दो महीने में नई स्कॉर्पियो-एन डिलीवर कर दी जाएगी। वहीं, अन्य ट्रिम्स पर वेटिंग का समय अलग होगा, लेकिन पहली 25 हजार बुकिंग के लिए नॉर्मल वेटिंग चार महीने रखी गई है।

बाकी बुकिंग कब होंगी क्लियर?
SUV को बुक करवाने वाले कस्टमर्स CRM चैनल के जरिए पहली 25 हजार बुकिंग्स की डिलीवरी की समय सीमा की जानकारी ले पाएंगे। वहीं, पहली 25 हजार बुकिंग्स की डिलीवरी के बाद होने वाली डिलीवरी की जानकारी अगले दस दिन में दी जाएगी। नई स्कॉर्पियो-एन की बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे के अंदर ही कंपनी को एक लाख बुकिंग मिल गई थीं। इसके साथ इस नई SUV ने बुकिंग का नया रिकॉर्ड भी बनाया था।

ALSO READ  Royal Enfield Himalayan 450 with Just Rs 25,000 Down Payment and Affordable EMI Plans!

ताकतवर है नई स्कॉर्पियो-एन का इंजन
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के पेट्रोल वर्जन में एमस्टैलियन इंजन मिलता है, जिससे 200 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क मिलता है। डीजल ऑप्शन में स्कॉर्पियो-एन को एमहॉक इंजन दिया गया है जो 175 PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में इस SUV को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और महिंद्रा के 4 XPLOR 4WD सिस्टम के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी दिया गया है।

Source

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now