Reliance Jio की IPTV, VoIP के साथ फिक्स्ड लाइन डिजिटल सर्विस

Photo of author

By DT News Desk

जल्द ही Reliance Jio अब फिक्स्ड लाइन डिजिटल सर्विसेज के जरिए आपके घर में पहुंच बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए Reliance Jio ने TeamF1 से पार्टनरशिप की है। यह पार्टनरशिप भविष्य में मीडिया टेलिविजन (IPTV, STB), टेलिफोन (VoIP), गेमिंग और इंटरनेट सर्विसेज को देखते हुए की गई है।

TeamF1 सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन कंपनी डी-लिंक लिमिटेड की सब्सिडियरी है। दोनों कंपनियां मिल कर डिजिटल होम सर्विसेज को घरों में पहुंचना की तैयारी में जुटी हैं। दोनों की योजना वन प्वाइंट होम गेटवे सॉल्यूशन (HGW) लाने की है, जिसमें स्टोरेज, मीडिया शेयरिंग, डीएलएनए कंट्रोल और VoIP डिवाइसेज के साथ होम ऑटेमैशन, सिक्योरिटी और लाइट कंट्रोल जैसे फीचर शामिल होंगे। परंपरागत राउटर की तरह ऐसा सॉल्यूशन लाने की है जो कम बैंडविथ में कई डिवासेज चला सके।

TeamF1 के सीईओ और चैयरमैन Dr. Ted Kuo के मुताबिक उनकी यह पार्टनरशिप देश के डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव को ध्यान में रख कर की गई है, ताकि आने वाली जनरेशन को इसका फायदा मिल सके। ‘connected-home’ पार्टनरशिप में आईपी कैमरों से होम सर्विलांस के साथ वीडियो एनालिटिक्स, डैटा एनालिटिक्स समेत कई नई टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

ALSO READ  Comparison : ZTE Nubia N1 Lite Vs Xiaomi Redmi 4 Smartphones
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now