#InviteCarnival में हिस्सा लो, जीतो OnePlus 2 के Invites

Photo of author

By DT News Desk

इंडियन मार्केट में OnePlus 2 की खरीदारी के लिए 3,000 इंवाइट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। OnePlus 2 के ऑफिशियल फोरम के मुताबिक इंवाइट हासिल करने के लिए #InviteCarnival में हिस्सा लेना होगा।

oneplus-2-invitesकंपनी के को-फाउंडर कार्ल पी ने पिछले हफ्ते कहा था कि आने वाले हफ्तों में OnePlus 2 के लिए इंवाइट्स भेजे जाएंगे। इसे उपभोक्ता #InviteCarnival कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर हासिल कर सकते हैं। यह सुविधा केवल अगले दो दिनों के लिए उपलब्ध होगी। इस कॉन्टेस्ट में भेजे जाने वाले इंवाइट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होंगे।

OnePlus 2 में 5.5-इंच की डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रेगन 810 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल रिअर और 5-मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

ALSO READ  Poco M5 Smartphone: 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह धांसू स्मार्टफोन, मिलेगा 1500 रुपये की अतिरिक्त छूट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now