Samsung Galaxy A33 5G and Samsung Galaxy A73 5G Launch in India: दोनों स्मार्टफोन में मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा, कैमरे में मिलेगा ये खास फीचर

Photo of author

By DT News Desk

WhatsAppFacebookEmailTelegramXCopy LinkShare
Rate this post

Samsung Galaxy A33 5G and Samsung Galaxy A73 5G Launch in India: Samsung ने भारत में गैलेक्सी ए सीरीज के एक साथ पांच नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि इनमें Galaxy A13/A23/A33 5G/A53 5G/A73 5G शामिल हैं। इनमें से Galaxy A13/A23/A53 5G पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। लेकिन आधिकारिक एलान अब हुआ है। इनमें से Galaxy A73 5G 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी मिलता है। फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। इसमें Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले भी दी गई है। दोनों फोनों की प्री-बुकिंग जल्द शुरू की जाएगी…

Samsung Galaxy A33 5G and Samsung Galaxy A73 5G: कीमत

Samsung Galaxy A73 5G

  • Samsung Galaxy A73 5G को ऑसम ग्रे, ऑसम मिंट और ऑसम व्हाइट कलर में खरीदने का मौका मिलेगा।
  • वहीं Samsung Galaxy A33 5G को भी औसम ब्लैक, औसम ब्लू, औसम पीच और औसम व्हाइट शेड्स में खरीदा जा सकेगा।
  • Samsung Galaxy A73 को 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा।
  • इस फोन की कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

Samsung Galaxy A33 5G

  • Galaxy A53 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,499 रुपये है।
  • इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये है।
  • Galaxy A23 की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है।
  • वहीं Galaxy A13 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है।
  • Galaxy A13 और Galaxy A23 इन दोनों फोन को पिछले सप्ताह ही लॉन्च किया गया था लेकिन आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।

Samsung Galaxy A73 5G की स्पेसिफिकेशन

  • Samsung Galaxy A73 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है।
  • इस फोन को पांच सालों तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
  • इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 800 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
  • इसकी डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।
  • Galaxy A73 5G में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
  • इस फोन के साथ 8 जीबी तक रैम प्लस (वर्चुअल रैम) मिलेगी जिससे रैम 16 जीबी तक हो जाएगी।

Samsung Galaxy A73 5G: कैमरा

  • Samsung Galaxy A73 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है।
  • कैमरे के साथ ऑब्जेक्ट इरेजर टूल भी मिलेगा।
  • इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Samsung Galaxy A73 5G में स्टीरियो स्पीकर है।
  • इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, हालांकि चार्जर साथ में नहीं मिलेगा।
Samsung Galaxy A33 5G and Samsung Galaxy A73 5G Launch in India- Samsung Galaxy A33 5G smartphone
Samsung Galaxy A33 5G and Samsung Galaxy A73 5G Launch in India- Samsung Galaxy A33 5G smartphone

Samsung Galaxy A33 5G: स्पेसिफिकेशन

  • Samsung Galaxy A33 5G में भी एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है।
  • इसके साथ भी कंपनी चार साल तक एंड्रॉयड अपडेट और पांच सालों तक सिक्योरिटी अपडेट देगी।
  • फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
  • Samsung Galaxy A33 5G में Exynos 1280 प्रोसेसर है।

Samsung Galaxy A33 5G: कैमरा

  • Samsung Galaxy A33 5G में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसके साथ OIS है।
  • Samsung Galaxy A33 5G में दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है।
  • Samsung Galaxy A33 5G में सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • इसमें स्टीरियो स्पीकर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Follow us on Google News
WhatsAppFacebookEmailTelegramXCopy LinkShare
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment Cancel reply

Exit mobile version