Airtel के स्टोर्स पर कर सकेंगे OnePlus 2 को ‘फील’

Photo of author

By DT News Desk

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus ने भावी कस्टमर्स को अपनी ओर खींचने के लिए एयरटेल के साथ हाथ मिलाया है, जहां नए यूजर OnePlus 2 को एयरटेल के स्टोर्स पर उसके फीचर्स को एक्सपीरियंस कर सकेंगे।

इस डील के तहत OnePlus 2 को एयरटेल के मुंबई, दिल्ली और बैंगलुरु के 50 से ज्यादा स्टोर्ट पर डिस्प्ले पर रखा जाएगा। लेकिन कोई अगर उसे खरीदना चाहता है, तो इनवाइट मिलने के बाद अमेजन इंडिया से खरीद पाएगा।

एयरटेल के स्टोर्स पर यह शुक्रवार से उपलब्ध होगा। जिसके बाद जल्द ही एयरटेल के 4G सर्किल स्टोर्स पर भी डिस्प्ले होगा। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स के इनवाइट जीतने का ऑफर भी होगा। जो लोग एयरटेल स्टोर पर आकर नया 4G सिम या अपग्रेड करते हैं, उन्हें OnePlus 2 इनवाइट जीतने का चांस मिलेगा।

OnePlus 2 को पिछले अगस्त में ही लॉन्च किया गया है। इसके 64जीबी वैरियंट अमेजन पर 24,999 रुपए में मिल रहा है जबकि 16जीबी वैरियंट 22,999 के प्राइस के साथ बाद में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 2 स्मार्टफोन में 5.5 इंच की 1080 पिक्सल वाली डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम के साथ 13 मैगापिक्सल का रिअर कैमरा, 5 मैगापिक्सल का फ्रंट सैल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही कनैक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल सिम स्लॉट, एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ का ऑप्शन है। यह एंड्रॉयड के लॉलीपॉप बेस्ड ऑक्सीजन ओएस पर चलता है, जिसे अभी हाल ही में 2.0.1 वर्जन में अपग्रेड किया गया है।

ALSO READ  Samsung Galaxy M33 5G: सैमसंग ने लॉन्च किया कम दाम में धाकड़ फोन, मिलेगी 16GB तक वर्चुअल रैम की सुविधा!
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now