Mahindra Scorpio Classic 2022: अभी भी पुरानी स्कॉर्पियों से करते हैं प्यार, तो महिंद्रा लाया इसका क्लासिक वर्जन

Photo of author

By DT News Desk

Mahindra Scorpio Classic 2022: Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी नई Scorpio Classic (स्कॉर्पियो क्लासिक) एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। भारत में Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) एसयूवी को लॉन्च किए जाने के कुछ हफ्तों बाद वाहन निर्माता ने Mahindra Scorpio Classic को पेश किया है, जो पुरानी पीढ़ी की स्कॉर्पियो एसयूवी का अपडेटेड वर्जन है।

महिंद्रा ज्यादा प्रीमियम स्कॉर्पियो-एन के साथ पुरानी स्कॉर्पियो को स्कॉर्पियो क्लासिक बैज के तहत बेचेगी। स्कॉर्पियो क्लासिक एसयूवी Classic S (क्लासिक एस) और Classic S 11 (क्लासिक एस 11) वैरिएंट्स में पेश की जाएगी और इसकी कीमत का एलान 20 अगस्त को होगा।

Mahindra Scorpio Classic 2022
Mahindra Scorpio Classic 2022

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी न्यू स्कॉर्पियो क्लासिक को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा की ये ऑफरोड SUV पिछले 20 सालों से भारतीय सड़कों की बादशाह है। कंपनी ने स्कॉर्पियो में ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से लगातार चेंजेस किए हैं। इस बार भी लोगों को जरूरत को देकते हुए इसे डेवलप किया गया है। ये SUV शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पसंद की जाने वाली कार है। ऐसे में इसका नया अवतार लोगों को और भी ज्यादा पसंद आने वाला है।

स्कॉर्पियो क्लासिक के लॉन्चिंग इवेंट पर ऑटोमोटिव डिवीजन, एम एंड एम लिमिटेड के प्रेसिडेंट विजय नाकरा ने कहा कि स्कॉर्पियो एक लैंडमार्क मॉडल है जिसने महिंद्रा की रेप्यूटेशन को मजबूत किया है। आठ लाख से अधिक ग्राहकों के साथ स्कॉर्पियो की एक हाईली डिमांडिंग SUV है। इसे सशस्त्र बलों, अर्ध-सैन्य और आंतरिक सुरक्षा बलों जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। स्कॉर्पियो क्लासिक के लॉन्च के साथ हम स्कॉर्पियो के फैन्स और उत्साही लोगों को एक नई SUV दे रहे हैं।

ALSO READ  Exploring the Unique Features of the Royal Enfield Shotgun 650: A Comprehensive Overview

न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक का इंजन

>> स्कॉर्पियो क्लासिक बेहतर परफॉर्मेंस का भी दावा करती है। इसमें एक ऑल-एल्युमिनियम लाइटवेट GEN-2 mHawk इंजन दिया है, जो 97 kW (132 PS) का पावर और 300 Nm का टार्क पैदा करता है। केवल 1000 rpm पर पर्याप्त 230 Nm का लो-एंड टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 55 किलो हल्का है। पिछले मॉडल को ऑपरेट करने वाले इंजन की तुलना में 14% अधिक इफिशियंसी देता है। ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए इसके मैनुअल ट्रांसमिशन में एक नया सिक्स-स्पीड केबल शिफ्ट दिया गया है।

>> सस्पेंशन सेट-अप को बेहतर राइड और हैंडलिंग देने के लिए MTV-CL टेक्नोलॉजी के साथ बढ़ाया गया है। स्कॉर्पियो क्लासिक को नई बोल्ड ग्रिल के साथ हुड स्कूप, मस्कुलर बोनट और नए ट्विन-पीक्स लोगो द्वारा अलग किया जा सकता है। इसमें स्कॉर्पियो के सिग्नेचर टावर LED टेल लैंप्स और नए R17 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ नए DRLs दिए हैं, जो इसके लुक को बेहतर बनाते हैं।

mahindra launched new scorpio classic 1660303687

न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक का इंटीरियर
स्कॉर्पियो का इंटीरियर हमेशा की प्रीमियम रहा है। ऐसे में न्यू क्लासिक मॉडल में को कंपनी और ज्यादा अट्रैक्टिव बना दिया है। स्कॉर्पियो क्लासिक को नई टू-टोन बेज-एंड-ब्लैक इंटीरियर थीम, क्लासिक वुड पैटर्न कंसोल और प्रीमियम क्विल्टेड अपहोल्स्ट्री नेक्स्ट लेवल पर ले जाती है। गाड़ी में फोन मिररिंग और अन्य मॉर्डन फंक्शनेलिटी वाला नया 22.86cm (9-इंच) टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया है।

न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के वैरिएंट
इसे दो वैरिएंट क्लासिक S और क्लासिक S 11 में लॉन्च किया गया है। स्कॉर्पियो क्लासिक को ऑल-न्यू स्कॉर्पियो-N के साथ बेचा जाना जारी रहेगा, जिसे इस साल जून में लॉन्च किया गया था। स्कॉर्पियो क्लासिक 5 कलर्स में खरीद पाएंगे। जिसमें रेड रेज, नेपोली बैक, डीसैट सिल्वर, पर्ल व्हाइट और नया गैलेक्सी ग्रे कलर शामिल है। यह गाड़ी महिंद्रा डीलरशिप पर आज से एक्सप्लोर और टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध रहेगी। स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमतों का अनाउंस 20 अगस्त, 2022 को किया जाएगा।

ALSO READ  Hero XPulse 200 4V Rally Edition: शुरू हुई इस बाइक की डिलीवरी, जानें क्या हैं इस ऑफ-रोडर बाइक की खूबियां

Source
https://www.livehindustan.com/auto/story-mahindra-launched-new-scorpio-classic-with-new-avatar-of-its-legendary-scorpio-suv-6928490.html

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now