2022 TVS Apache RTR 180 and RTR 160: 1.30 लाख रुपये और 1.17 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च हुईं TVS की दोनों बाइक्स, मिलेंगे ये फीचर

Photo of author

By DT News Desk

Rate this post

2022 TVS Apache RTR 180 and RTR 160: TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारतीय बाजार में Apache RTR 160 और RTR 180 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। Apache RTR 180 को सिर्फ एक वैरिएंट में बेचा जाता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये और Apache RTR 160 की कीमत 1.17 लाख रुपये से 1.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इन दोनों मोटसाइकिल का वजन पहले के मुकाबले कम हुआ है दोनों की पावर को थोड़ा बढ़ाया गया है।

2022 TVS Apache RTR 180 and RTR 160: कितनी है कीमत

वैरिएंट कीमत (रुपये)
TVS Apache RTR 180 Disc BT 1,30,590
TVS Apache RTR 160 Disc BT 1,24,590
TVS Apache RTR 160 Disc 1,21,290
TVS Apache RTR 160 Drum 1,17,790

TVS Apache RTR 160 की खासियतें

TVS Apache RTR 160 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 160) में 159.7 cc इंजन मिलता है। यह इंजन अब 8,750 rpm पर 16.04 PS का अधिकतम पावर और 7,000 rpm पर 13.85 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इससे पहले यह इंजन 15.53 PS का पावर जेनरेट करता था यानि अपडेटेड बाइक में इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। वहीं टॉर्क आउटपुट 13.9 Nm जो थोड़ा कम हो गया है।

Apache RTR 160 अभी भी दो वैरिएंट्स में पेश की जाती है – ड्रम और डिस्क वैरिएंट। टीवीएस ने Apache 160 से 2 किलोग्राम वजन कम किया है। इसलिए, ड्रम वैरिएंट का वजन अब 137 किलोग्राम और डिस्क वैरिएंट का वजन 138 किलोग्राम हो गया है।

ALSO READ  2024 Hyundai Creta Facelift: Waiting Period Confirmed, Spy Shots at dealership stockyard

2022 TVS Apache RTR 180 and RTR 160

TVS Apache RTR 180 की खासियतें

TVS Apache RTR 180 (टीवीएस अपाचे आरटीआर 180) में 177.4 cc, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9000 rpm पर अधिकतम 17.02 PS का पावर और 7000 rpm पर 15.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। RTR 180 का पिछला वर्जन 16.79 PS का पावर जेनरेट करता था, लेकिन टॉर्क आउटपुट पहले की तरह 15.5 Nm बना हुआ है। टीवीएस ने आरटीआर 180 से भी 1 किलो वजन कम करने में कामयाबी हासिल की है, इसलिए अब इसका वजन 140 किलोग्राम है।

2022 TVS Apache RTR 180 and RTR 160: फीचर्स

दोनों मोटरसाइकिलों में अन्य बदलावों में नए एलईडी हेडलैंप और टेल लैंप शामिल हैं। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलता है। इसके साथ-साथ तीन राइडिंग मोड्स – स्पोर्ट, अर्बन और रेन मिलते हैं। राइडिंग मोड्स इंजन की ABS सेटिंग और पावर डिलीवरी को बदल देते हैं। बॉडीवर्क पर ग्राफिक्स को भी अपडेट किया गया है। इसमें वॉयस असिस्ट, एक्स-रिंग चेन, चौड़ा 120 मिमी रियर टायर, गियर पोजीशन इंडिकेटर और टीवीएस कनेक्ट एप को नए यूजर इंटरफेस के साथ अपडेट किया गया है।

Source

Follow us on Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now