Noise X-Fit 2: दो हजार रुपये की खास छूट पर मिलेगी यह स्मार्टवॉच, पानी में भी नहीं होगी खराब

Photo of author

By DT News Desk

Noise X-Fit 2 में 1.69 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज का विकल्प मिलता है। वॉच की बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

घरेलू कंपनी Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच Noise X-Fit 2 को गुरुवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। Noise X-Fit 2 को HRX के साथ पार्टनरशिप में बनाया गया है। Noise X-Fit 2 में 1.69 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ 150 से अधिक वॉच फेसेज का विकल्प मिलता है।वॉच की बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा न्वाइज की इस वॉच में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए  IP68 की रेटिंग भी दी गई है।

Noise X-Fit 2 की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, हालांकि फिलहाल स्पेशल लॉन्चिंग प्राइज पर इस वॉच को अमेजन के अलावा कंपनी की साइट से 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। न्वाइज की इस वॉच को तीन ऑप्शन सिल्वर ग्रे, स्पेस ब्लू और जेट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
Noise X-Fit 2 के साथ 1.69 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 240×280 पिक्सल है। इसके साथ क्लाउड वॉच फेसेज का भी विकल्प मिलेगा। Noise X-Fit 2 के साथ 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे जिनमें साइकलिंग, हाइकिंग, रनिंग आदि शामिल हैं। Noise की इस वॉच के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप मॉनिटरिंग और एक्सेलेरोमीटर सेंसर की सुविधा भी मिलती है। Noise X-Fit 2 को NoiseFit के एप से कनेक्ट किया जा सकेगा।

ALSO READ  Realme Narzo 50A Prime Smartphone: रियलमी ने लॉन्च किया 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, कीमत है 11,499 रुपये

Noise X-Fit 2 में SMS-कॉल के लिए क्विक रिप्लाई, रिमाइंडर, अलार्म और मौसम का भी अपडेट मिलेगा। वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कैलकुलेटर और फाइंड माय फोन का भी विकल्प है। वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। इस वॉच में 230mAh की बैटरी मिलती है, जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। दावा है कि 2.5 घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी।

Source

[content-egg module=AmazonNoApi template=custom/compact]

[content-egg module=Flipkart template=custom/compact]

[content-egg module=GoogleNews template=custom/grid]

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now