कई घंटों तक ठप रहने के बाद Instagram की सेवाएं हुईं शुरू

Photo of author

By mr.petchi

विस्तार

14 जुलाई को ट्विटर के ठप होने के बाद Instagram की सेवाएं भी काफी देर तक ठप रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक 15 जुलाई की सुबह 2:30 से Instagram के यूजर्स को दिक्कतें होने लगीं थी। कुछ ही घंटों में करीब 24,000 यूजर्स ने शिकायत की थी। तमाम साइट्स की आउटेज को ट्रैक करने वाली साइट Downdetector.com ने भी इसकी पुष्टि की है। बता दें गुरुवार को करीब 50,000 यूजर्स ने ट्विटर के डाउन होने की शिकायत की थी। ट्विटर भी करीब 3 घंटे तक ठप रहा था।

इस आउटेज की पुष्टि मेटा ने भी की है। मेटा के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा, “हम जानते हैं कि कुछ लोगों को इंस्टाग्राम एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हम चीजों को सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।”

अकेले मेटा की ही कई सारे एप्स हैं जिनके यूजर्स की संख्या अरबों में है। पिछले साल मेटा की सर्विसेज करीब 6 घंटे तक ठप रही थीं जिससे व्हाट्सएप के यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी हुई थी। पिछले साल के आउटेज के दौरान कंपनी के 3.5 अरब यूजर्स ऑफलाइन हो गए थे जिनमें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के यूजर्स शामिल थे।

ALSO READ  Apple iPhone X Launched with Full Screen OLED display, Dual Cameras, Know the Specifications and Price in India
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment