Samsung का नया 5G मॉडल लॉन्च, इतनी कीमत में मिलेगें शानदार फीचर्स

Photo of author

By DT News Desk

Samsung Galaxy M13 5G Launched Today: कंपनी ने नए स्मार्टफोन को मिडिल बजट सेगमेंट में उतारा है. कंपनी ने स्मार्टफोन की लाइव स्ट्रीमिंग आज दोपहर 12 बजे से Samsung India के सोशल मीडिया चैनल्स पर रखी थी.

highlights

  • 5G स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है
  • 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है

Samsung Galaxy M13 5G Launched Today: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने अपना लेटेस्ट मॉडल Samsung Galaxy M13 5G पेश कर दिया है. ग्राहक लंबे समय से सैमसंग के इस मॉडल का इंतजार कर रहे थे. कंपनी ने नए स्मार्टफोन को मिडिल बजट सेगमेंट में उतारा है. इसके साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स जोड़े गए हैं. नया मॉडल एक 5G स्मार्टफोन है बता दें कंपनी ने स्मार्टफोन की लाइव स्ट्रीमिंग आज दोपहर 12 बजे से Samsung India के सोशल मीडिया चैनल्स पर रखी थी.

इतनी तारीख से खरीद सकते हैं स्मार्टफोन
कंपनी ने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M13 5G में 12 जीबी तक रैम बढ़ाने का विकल्प दिया है. कंपनी ने स्मार्टफोन के  4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी है. जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 15,999 रुपये रखी गई है. कंपनी ने स्मार्टफोन में बेहतरीन प्राइवेसी फीचर्स पेश किए हैं. ग्राहक स्मार्टफोन को ऑनलाइन स्टोर से 23 जुलाई से खरीद सकेंगे. ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन को एक्वा ग्रीन, मिडनाइट ब्लू और स्टारडस्ट ब्राउन कलर में लाया गया है. यही नहीं कंपनी ICICI बैंक कार्ड यूज करने वाले ग्राहकों को खरीददारी पर 1,000 रुपये एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है.

ALSO READ  Comparison : Xiaomi Redmi 4 Vs Samsung Galaxy On8 Vs Motorola Moto G5 Vs Lenovo K6 Power Vs Samsung Galaxy J7 Vs Xiaomi Redmi 4A

12 जीबी तक बढ़ा सकते हैं रैम और भी बहुत कुछ
नया 5G स्मार्टफोन ड्यूल-सिम को सपोर्ट करता है. फोन में  6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है और यह  एंड्रॉइड 12 पर काम करता है. फोन में 6 जीबी रैम मिलती है इसे 12 जीबी  तक बढ़ा सकते हैं. कैमरे की बात करें तो इसमें पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है. फोन में 5000 एमएएच बैटरी पैक मिलता है.

First Published : 14 Jul 2022, 07:33:51 PM

For all the Latest Gadgets News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment