Dizo Watch S Smartwatch: मात्र 2,000 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है यह स्मार्टवॉच, मिलते हैं ये फीचर

Photo of author

By DT News Desk

Dizo Watch S Smartwatch: डीजो ने अपनी नई स्मार्टवॉच Dizo Watch S को भारत में लॉन्च कर दिया है। Dizo Watch S के साथ रेक्टेंगुलर डिजाइन मिलती है। Dizo Watch S के साथ 110 स्पोर्ट्स मोड्स हैं और साथ मे 24×7 हार्ट रेट ट्रैकिंग भी है। डीजो की इस वॉच के साथ स्लीप मॉनिटरिंग भी मिलता है। इस वॉच के साथ 150 वॉच फेसेज मिलेंगे। इसके साथ मेटल फ्रेम दिया गया है और इस वॉच को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Dizo Watch S Smartwatch: कीमत

  • Dizo Watch S की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है, हालांकि पहली सेल में इसे 1,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
  • Dizo Watch S की बिक्री फ्लिपकार्ट से 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी।
  • Dizo Watch S को क्लासिक ब्लैक, गोल्डन पिंक और सिल्वर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

Dizo Watch S की स्पेसिफिकेशन

  • Dizo Watch S में 1.57 इंच की रेक्टेंगुलर (आयताकार) डिस्प्ले है जिसके साथ टच का सपोर्ट है।
  • डिस्प्ले पर कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 550 निट्स है।
  • Dizo Watch S के साथ साइकलिंग, योग, रनिंग, क्रिकेट जैसे 110 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे।
  • वॉच के साथ हार्ट रेट और स्लीप मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है।

फीचर

  • Dizo Watch S को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है, ऐसे में पानी या धूल का इस पर कोई असर नहीं होगा।
  • वॉच में इनबिल्ट GPS नहीं है लेकिन एक्सरसाइज के दौरान यह वॉच फोन के जीपीएस का इस्तेमाल करती है।
  • कनेक्टिविटी के लिए Dizo Watch S में ब्लूटूथ v5.0 है। इसमें 200mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। स्टैंडबाय टाइम को लेकर 20 दिनों का दावा किया गया है।
ALSO READ  Logitech G90 Optical Gaming Mouse Launched, Amazon Offering at ₹ 765

[content-egg module=Flipkart template=custom/compact]

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment