JK Tyre Puncture Guard Self Healing Tyre: अब ड्राइविंग करें बेफिक्र, कंपनी लाई पंक्चर प्रूफ टायर

Photo of author

By DT News Desk

JK Tyre Puncture Guard Self Healing Tyre: कार ड्राइव करते वक्त अगर टायर पंक्चर हो जाए, तो सारा उत्साह धरा का धरा रह जाता है। वहीं अगर स्पेयर टायर न हो और ऐसे इलाके में फंसे हों, जहां आसपास कोई पंक्चर की दुकान न हो, तो परेशानी और बढ़ जाती है। लेकिन देश की मशहूर टायर निर्माता कंपनी जेके टायर (JK Tyre) ने हाल ही में देश में पहली बार पंचर गार्ड टेक्नोलॉजी के साथ नया टायर लॉन्च किया है। इस टायर की खासियत यह है कि यह सेल्फ-हीलिंग इलास्टोमेर इनर कोट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जिसके जरिए कोट टायर के पंचर की खुद मरम्मत कर देता है। कंपनी की योजना इस तकनीक को फोर व्हीलर के टायरों में इस्तेमाल करने की है।

JK Tyre Puncture Guard Self Healing Tyre: ऐसे ठीक होगा पंक्चर

  • यह टेक्नोलॉजी 6 मिलीमीटर गहरे पंक्चर को खुद बे खुद ठीक कर सकती है।
  • पंचर गार्ड टायर में एक सेल्फ-हीलिंग इलास्टोमेर इनर कोट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो टायर के अंदरूनी हिस्से में उपयोग किए गए हैं।
  • कंपनी के मुताबिक इसे देश की सभी प्रकार की ऑन-रोड और ऑफ-रोड कंडीशंस में टेस्ट किया जा चुका है।

JK Tyre Puncture Guard Self Healing Tyre: कंपनी ने लॉन्च किए थे स्मार्ट टायर्स

  • कंपनी ने हाल ही में देश का पहला ‘स्मार्ट टायर’ लॉन्च किया है, जो हवा के दबाव और टायर के तापमान जैसी महत्वपूर्ण विशेषताओं की निगरानी और शेयर करने के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग करता है।
  • वर्तमान में जेके टायर की दुनियाभर में 12 उत्पादन इकाइयां हैं, इनमें से 9 भारत में स्थित हैं।
ALSO READ  Mercedes-Benz EQS 580: मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक सेडान कार फुल चार्ज में देगी 850KM की रेंज, मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में चलेगी 300KM, जानें कीमत और फीचर्स

[content-egg module=AmazonNoApi template=custom/compact]

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment