Oppo K10 Smartphone Launch in India: ओपो ने लॉन्च किया धमाकेदार स्मार्टफोन, 15 हजार की कीमत में 128GB स्टोरेज और 33W फास्ट चार्जिंग

Photo of author

By DT News Desk

Oppo K10 Smartphone Launch in India: ओपो ने K-सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo K10 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo K10 को भारतीय बाजार में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ उतारा है। Oppo K10 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा Oppo K10 में 5000mAh की जंबो बैटरी भी दी गई है, जिसमें 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Oppo K10 की कीमत

  • Oppo K10 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपये है।
  • 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,990 रुपये रखी गई है।
  • Oppo K10 को ब्लैक कार्बन और ब्लू फ्लेम कलर में खरीदा जा सकेगा।
  • Oppo K10 की बिक्री 29 मार्च से फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से होगी।
  • Oppo K10 के लॉन्चिंग ऑफर के तहत SBI के कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।

Oppo K10 की स्पेसिफिकेशन

  • Oppo K10 में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 मिलता है।
  • इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।
  • Oppo K10 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोससर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
  • फोन के साथ 5 जीबी तक वर्चुअल रैम मिलेगा।
  • फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 की रेटिंग मिली है।
  • Oppo K10 में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 33W की SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है।
  • Oppo K10 का वजन 189 ग्राम है।

Oppo K10 कैमरा

  • Oppo K10 फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है।
  • Oppo K10 में दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है।
  • कैमरे के साथ अलग से नाइट मोड मिलेगा।
  • फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
ALSO READ  Vivo Y55s with 3GB Ram and 13 MP Camera Support Launched at Rs. 12,490

[content-egg module=Flipkart template=item]

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment