गुड न्यूज ! अब 50एमबी तक की ईमेल्स रिसीव कर सकेंगे Gmail पर

Photo of author

By DT News Desk

Google ने काफी लंबे समय से Gmail पर 25 एमबी से ज्यादा तक की अटैचमेंट रिसीव करने की लिमिट लगा लगा रखी थी। लेकिन खुशखबरी की बात यह है कि गूगल ने इस लिमिट को बढ़ा कर 50 एमबी कर दिया है।

अब जीमेल पर अन्य ईमेल सर्विसेज से 50 MB तक के अटैचमंट्स भेजे जा सकते हैं। लेकिन जीमेल ने यह साफ कर दिया है कि जीमेल से अभी भी सिर्फ 25 एमबी के अटैचमेंट्स ही भेजे जा सकते हैं। इससे ज्यादा बड़े अटैलमेंट भेजने के लिए यूजर को गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करना होगा। गौरतलब है कि गूगल ड्राइव जीमेल में पहले से ही इंटीग्रेटेड है।

जीमेल की इस पहल से वे यूजर्स खुश हैं, जो पहले बड़े साइज की फाइल्स जीमेल वाले किसी अड्रेस पर नहीं भेज पाते थे। अगर आप 25 एमबी से बड़ी फाइल जीमेल से भेजना चाहते हैं, तो वह फाइल गूगल ड्राइव पर अपलोड हो जाती है और रिसीवर को उस फाइल का लिंक मिल जाता है। इस लिंक से उस फाइल को डाउनलोड किया जा सकता है।

गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, ‘ईमेल में अटैचमेंट्स भेजना और रिसीव करना ईमेलिंग का जरूरी हिस्सा है। गूगल ड्राइव किसी भी साइज की फाइल को शेयर करने की फैसिलिटी देती है। मगर कई बार ईमेल पर डायरेक्ट अटैचमेंट्स के जरिए भी फाइल्स भेजनी पड़ती हैं।’ कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में सभी यूजर्स इस फीचर को यूज कर पाएंगे।

लेकिन अब यह देखना भी मजेदार होगा कि कंपनी जीमेल से भेजी जाने वाली फाइल्स की साइज लिमिट भी बढ़ाती है या नहीं।

ALSO READ  ZTE Nubia N2 Smartphone Launching in India on July 5, with 16MP Selfie Camera & 5000mAh Battery
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now