33 करोड़ पहुंच चुके हैं डोमेन नेम रजिस्ट्रेशंस

Photo of author

By DT News Desk

आपको जान कर आश्चर्य होगा कि 2016 की फोर्थ क्वॉर्टर में अकेले 23 लाख डोमेन नेम रजिस्टर किए गए। इस तरह से अभी तक रजिस्टर्ड डोमेन नेम की संख्या 32.93 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

इंटरनेट सिक्योरिटी और डोमेन नेम में ग्लोबल लीडर VeriSign की नई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 31 दिसंबर तक रजिस्टर सभी डोमेन नेम टॉप-लेवल डोमेंस (TLDs) हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 2016 के थर्ड क्वॉर्टर के मुकाबले यह ग्रोथ 1.8 परसेंट ज्यादा रही। डोमेन नेम इंडिस्ट्री ब्रीफ की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल यह दर 2.1 करोड़ यानी 6.8 परसेंट की रफ्तार से बढ़ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, .com और .net जैसे TLDs की संख्या 2016 के फोर्थ क्वॉर्टर तक 14.22 करोड़ तक पहुंच चुकी है। हर साल 1.7 परसेंट की रफ्तार से बढ़ रही है।

वहीं, 31 दिसंबर, 2016 तक अकेले .com डोमेन नेम का बेस 12.69 करोड़ तक पहुंच चुका है, जबकि .net वाले डोमेन नेम का बेस 1.53 करोड़ तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2016 के फोर्थ क्वॉर्टर तक .com और .net डोमेन नेम वाले 88 लाख रजिस्ट्रेशंस थे। वहीं इसके मुकाबले 2015 के फोर्थ क्वॉर्टर में .com और .net रजिस्ट्रेशंस की संख्या 1.22 करोड़ थी।

वेरीसाइन के मुताबिक 2016 के फोर्थ क्वॉर्टर में रोजाना डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) 14300 करोड़ क्वेरीज आती थीं।

ALSO READ  Income Tax Department Launches How to Link Aadhaar Card to PAN Card
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now