Micromax Yu ने लॉन्च किया YuPix मोबाइल प्रिंटर

Photo of author

By DT News Desk

Micromax के ब्रांड Yu ने भारतीय बाजार में एक नया प्रिंटर लॉन्च किया है, जिससे फोन के फोटो प्रिंट कर सकता है। कंपनी ने इस प्रिंटर का नाम YuPix रखा है। YuPix से यूजर सीधे अपने स्मार्टफोन से ही ​फोटो प्रिंट कर सकते हैं। बाजार में YuPix की कीमत 6,999 रुपए है और यह amazon.in पर उपलब्ध है।

YuPix-PrinterYuPix कॉमपैक्ट होने के साथ इसकी लंबाई लगभग छह इंच और चौड़ाई 3 इंच के बराबर है। इसका वजन भी मात्र 273 ग्राम है। इसे आसानी से छोटे से बैग में रखा जा सकता है और इसमें 750 Mah की बैट्री दी गई है। इस प्रिंटर में अलग तरह के कार्टेज का यूज किया गया है, जिसमें फोटो पेपर के साथ इंक रिबन भी है।

YuPix 291 PPI रिजॉल्यूशन पर 2.1×3.4 इंच के लगातार 10 डिजिटल फोटो को प्रिंट कर सकता है। वहीं, इससे प्रिंट किए गए फोटो वाटर और फिंगर प्रिंट रजिस्टेंट हैं। इसे एनएफसी और वाई-फाई के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही यह एंड्रॉयड को सपोर्ट करता है।

ALSO READ  Samsung Galaxy J7 Prime having 32GB Inbuilt Storage at ₹ 16,900
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now