Redmi 11 Prime 5G Vs Poco M4 Pro 5G: क्या बजट है कम? जानें इनमें से कौन सा 5जी फोन है बेस्ट?

Photo of author

By DT News Desk

Redmi 11 Prime 5G Vs Poco M4 Pro 5G: रेडमी इंडिया ने हाल ही में अपनी प्राइम सीरीज के पहले 5जी फोन Redmi 11 Prime 5G को लॉन्च किया है। Redmi 11 Prime 5G के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Redmi 11 Prime 5G को लेकर रेडमी ने कहा है कि यह देशभर के सभी 22 सर्किल में 5जी सपोर्ट करेगा। Redmi 11 Prime 5G का मुकाबला Poco M4 Pro 5G के साथ है। Poco M4 Pro 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये और Redmi 11 Prime 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। Poco M4 Pro 5G भी एंट्री लेवल 5जी स्मार्टफोन है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों फोन में से आपके लिए बेस्ट कौन-सा होगा?

Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G: फीचर्स

  • Poco M4 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 मिलता है। फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन के साथ 8 जीबी डायनेमिक रैम की सुविधा भी मिलती है।
  • Redmi 11 Prime 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 मिलता है। इसमें 6.58 इंच की फुलएचडी प्लस IPS डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गई है। फोन में 7nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
ALSO READ  boAt Storm Pro Call Smartwatch: लॉन्च हुई सबसे बड़ी एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच, मिलेगी कॉलिंग की भी सुविधा

प्रोसेसर के मामले में पोको का फोन और सॉफ्टवेयर के मामले में रेडमी का फोन बाजी मारता है।

Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G: कैमरा

  • Redmi 11 Prime 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/1.8 अपर्चर के साथ आता है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल f/2.4 अपर्चर के साथ मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।
  • Poco M4 Pro 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कैमरे के मामले में पोको का फोन रेडमी से आगे है।

Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G: बैटरी और कनेक्टिविटी

  • Poco M4 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी और 33W की प्रो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, लेकिन बॉक्स में 22.5W का ही चार्जर मिलेगा। इस फोन में भी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, USB OTG, USB टाइप-सी पोर्ट ब्लूटूथ v5 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • Redmi 11 Prime 5g में भी 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, हालांकि बॉक्स में 22.5W का चार्जर मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, USB OTG, USB टाइप-सी पोर्ट ब्लूटूथ v5 और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग के मामले में दोनों फोन लगभग बराबर हैं।

Redmi 11 Prime 5g vs Poco M4 Pro 5G: कीमत

  • Poco M4 Pro 5G को कूल ब्लू, पोको येलो और पावर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है।
  • Redmi 11 Prime 5G को भारत में मिडो ग्रीन, क्रोम सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है।
ALSO READ  ZTE Nubia M2 Launched in India at ₹ 22,999, With 13-MP Dual Rear Cameras

कीमत के मामले में भी Poco M4 Pro 5G आगे निकलता है।

तो कुल मिलाकर देखा जाए तो 

Poco M4 Pro 5G खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

[content-egg module=AmazonNoApi template=item]

Source

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now