NoiseFit Core 2 Smartwatch: नॉयज की इस स्मार्टवॉच में मिलता है SpO2 सेंसर, जानें कीमत और फीचर्स

Photo of author

By DT News Desk

NoiseFit Core 2 Smartwatch के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग और एक्सेलेरोमीटर सेंसर की सुविधा भी मिलती है। इस वॉच को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे और पिंक कलर में पेश किया गया है।

घरेलू कंपनी Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Core 2 को सोमवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। NoiseFit Core 2 में 1.28 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 240×240 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। वॉच में 22mm का सिलीकॉन स्ट्रैप मिलता है। वॉच के साथ 100 क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेज और कई सारे स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। वॉच की बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा न्वाइज की इस वॉच में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए  IP68 की रेटिंग भी दी गई है।

NoiseFit Core 2 की कीमत

NoiseFit Core 2 को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे और पिंक कलर में पेश किया गया है। इस वॉच की भारत में कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। वॉच को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी सेल की जानकारी नहीं दी है।

NoiseFit Core 2 की स्पेसिफिकेशन

NoiseFit Core 2 में 1.28 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 240×240 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसके साथ 100 क्लाउड वॉच फेसेज का भी विकल्प मिलता है। NoiseFit Core 2 के साथ कई स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। Noise की इस वॉच के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग और एक्सेलेरोमीटर सेंसर की सुविधा भी मिलती है। NoiseFit Core 2 को NoiseFit एप के साथ आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

ALSO READ  Exclusive Oppo F3 Black Limited Edition Smartphone Unveiled with BCCI Logo at ₹ 19,990

NoiseFit Core 2 में SMS-कॉल के लिए क्विक रिप्लाई, रिमाइंडर, अलार्म और मौसम का भी अपडेट मिलेगा। वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है। इसमें म्यूजिक कंट्रोल, कैलकुलेटर और कैमरा कंट्रोल का भी विकल्प है। वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। इस वॉच में 230mAh की बैटरी मिलती है, जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। साथ ही 30 दिन का स्टैंडबाय टाइम भी मिलता है।

[content-egg module=Flipkart template=custom/compact]
Source: https://www.amarujala.com/technology/gadgets/noisefit-core-2-smartwatch-spo2-tracking-launched-in-india-specifications-features?pageId=2
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment