Nokia 3310 इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे Features

Photo of author

By DT News Desk

Rate this post

आखिरकार 17 साल बाद नोकिया ने अपना सबसे पॉपुलर फोन Nokia 3310 को री-लॉन्च कर दिया। नोकिया ब्रांड के राइट्स रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में इस फोन की री-लॉन्चिंग का एलान किया। इस फोन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। लोग जानना चाहते थे कि आखिर नोकिया इन नए वर्जन में क्या नए फीचर्स लाने वाला है। जानते हैं Nokia 3310 मॉर्डन ट्विस्ट में नोकिया क्या नए फीचर लॉन्च किए हैं…

Nokia 3310 (2017) लॉन्च

Nokia 3310 को भारत में सेंकेड क्वॉर्टर में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ-साथ Nokia 3310 को मीडिल ईस्ट, एशिया पैसिफिक, अफ्रीका और यूरोप के बाजारों में भी उतारा जाएगा।

ALSO READ  Legend Nokia 3310 Returns with Modern Avatar !

Nokia 3310 प्राइस

कभी नोकिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले हैंडसेट Nokia 3310 को अभी भी बजट प्राइस में लॉन्च किया जाएगा। इस समय नोकिया ने Nokia 3310 के 126 मिलियन हैंडसेट बेचे थे। कंपनी का इरादा है कि नए Nokia 3310 की कीमत ₹ 3,500 के आसपास रखी जाए। हालांकि प्राइसेस को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई ऑफिशिअली ऐलान नहीं किया है।

Nokia 3310 फीचर्स

अपने पुराने मॉडल की तरह नए Nokia 3310 में सॉलिड फोन की बैटरी भी सॉलिड होगी और इसका अनुमान लगभग सभी को पहले से था। कंपनी का दावा है कि Nokia 3310 की बैटरी पूरे 22 घंटे का टॉकटाइम देगी। यह 1200 एमएएच की है। इसके साथ ही यह महीने भर का स्टैंडबाय बैकअप भी देगी। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में कॉलिंग और मेसेजिंग के लिए 2जी कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटुथ 3.0 और एफएफ रेडियो भी है। यह चार अलग कलर्स वॉर्म रेड, ग्लॉस फिनीश के साथ यैलो, डार्क ब्राउन और मैट फिनिश के साथ ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

Nokia 3310 स्पैसिफिकेशंस

Nokia 3310 में 2.4 इंच की QVGA (240×320 pixel) वाली कलर डिस्प्ले होगी। जबकि ऑरिजिनल Nokia 3310 में 48×84 pixel रिजॉल्यूशन था। नया Nokia 3310 नोकिया के 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करेगा। Nokia 3310 में 16 जीबी की इंटरनल मेमरी दी जाएगी और इसे अधिकतम 32जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Nokia 3310 के अपग्रेडेड वर्जन में कैमरा भी दिया गया है। यह 2 मेगापिक्सल कैमरा आपको फोटो क्लिक करने में मदद करेगा। नोकिया ने इस फोन के दो वैरिएंट उतारने का फैसला लिया है। इसमें एक सिम और दो सिम वाले फोन उतारने का फैसला लिया गया है।

Nokia 3310 में पॉप्यूलर स्नैक गेम

Nokia 3310 में सांप वाला गेम भला कौन भूल सकता है? कंपनी ने अपग्रेडेड वर्जन में भी इसे दिया है। इतना ही नहीं, अब तो Nokia 3310 की स्क्रीन को रोशनी में भी देखा जा सकेगा। इसकी स्क्रीन कलरफुल होगी।

[table id=25 /]

Follow us on Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now